Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

कलकत्ता बॉयज स्कूल में "कैंटाटा 2024" संगीतात्मक क्रिसमस कार्यक्रम का भव्य आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सचिव राजा मैगी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों की उपस्थिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि सर्वशक्तिमान ईश्वर की कृपा से ही विद्यालय की प्रगति और विकास संभव हो पाया है।

16 Dec 2024

कलकत्ता बॉयज स्कूल में

कोलकाता। कलकत्ता बॉयज स्कूल के प्रांगण में 14 दिसंबर को संध्या 4:30 बजे "कैंटाटा 2024" संगीतात्मक क्रिसमस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीबीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अध्यक्ष बिशप सुबोध सी. मंडल , डॉ. मारिया फर्नांडीस ,आईएएस अधिकारी  कौशिक साहा, ब्रिगेडियर बिस्वजीत चटर्जी एवं  अनीता अराथून सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सचिव राजा मैगी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों की उपस्थिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि सर्वशक्तिमान ईश्वर की कृपा से ही विद्यालय की प्रगति और विकास संभव हो पाया है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत ईसा मसीह के जन्म पर आधारित नाटक "स्टार ऑफ होप" और "द गुड न्यूज" रहा। इन नाटकों का निर्देशन हिंडोल शाह, प्रियंका शाह, पी. जोसेफ और आर. डी. रोजारियो ने किया। छात्रों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया और सभी ने उनकी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

अपने संबोधन में बिशप सुबोध सी. मंडल ने आशा और विश्वास के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर का प्रेम और आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहता है। उन्होंने सभी को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम का संचालन रिद्धिमान हलदर और लेस्ली ऐलेन ने कुशलता से किया। समापन सीबीएस गान और क्रिसमस की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। इस भव्य आयोजन ने उपस्थित सभी लोगों के दिलों में प्रेम, शांति और सद्भावना का संदेश प्रसारित किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कलकत्ता बॉयज स्कूल में "कैंटाटा 2024" संगीतात्मक क्रिसमस कार
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सचिव राजा मैगी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों की उप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News